फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों पुराने तालाब के अस्तित्व पर संकट

Wed, 03 May 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर के ग्राम पत्थर कुई स्थित वर्षों पुराना तालाब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पत्थरकुई में वर्षों पुराने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की चर्चा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग तालाब की भूमि पर कब्जा करने की नीयत से तालाब में जानवर आदि को पानी पिलाने के लिए लेकर आने वाले लोगों को धमका रहे हैं। 
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने बताया उक्त तालाब की भूमि 0.187 है। खसरा संख्या-35क एवं खाता संख्या-181 में 6-1 अकृषि भूमि जलमग्न भूमि में दर्ज है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा मिट्टी के क्षरण से ऊंचे हो चुके तालाब से मिट्टी का खुदान नहीं होने दिया जा रहा है, जिससे वर्षों पुराने तालाब के अस्तित्व पर सवालिया निशान लगने लगे हैं। 

तालाब को बचाने के लिए आगे आए ग्रामीणों ने बताया कि कई वर्षों से गांव के लोग तालाब में अपने पालतू पशुओं को पानी पिलाने, नहलाने, सिंगाडे़ आदि की खेती करने के लिए का उपयोग कर रहे हैं। कुछ समय से ग्राम के कुछ लोगों की गिद्धदृष्टि तालाब की बेशकीमती भूमि पर लगी है। उक्त लोग तालाब की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा करने की फिराक में हैं। 
विज्ञापन


इस संबंध में ग्रामसभा पत्थरकुई-सरदारनगर के ग्राम प्रधान चंद्रजीत सुधा ने बताया कि ग्राम के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर पूरे मामले पर चर्चा की जाएगी और किसी भी ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने दी जाएगी, ताकि गांव में अशांति न हो। वहीं तहसीलदार मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि तालाब की भूमि पर किसी भी अवैध कब्जे को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उक्त संबंध में शिकायत आने पर मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें