तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पैगा पुलिस ने शव पोस्टमार्र्टम के लिए भेज दिया।
मूलरूप से लमगड़ा अल्मोड़ा का रहने वाला गोपाल सिंह मेहरा (36) महुआखेड़ा गंज स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। उसका परिवार हल्द्वानी में रहता है।
शुक्रवार रात करीब दस बजे वह बाइक से काशीपुर जा रहा था। अलीगंज रोड पर गणपति अपार्टमेंट के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में गोपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी प्रभारी नरेश पाल सिंह ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।