फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर का शव मिला, हत्या या हादसा में पुलिस उलझी

Sat, 28 Feb 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कीरतपुर निवासी मजदूर का शव सड़क किनारे मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि पुलिस इसे सड़क हादसे से जोड़कर देख रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

 ग्राम कीरतपुर निवासी चंद्रभान उर्फ जीनू (42) मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार शाम छह बजे जीनू घर आया और पत्नी सुनैना देवी को कुछ रुपए देकर खाना बनाने को कहा। उसके बाद वह कहीं चला गया। देर रात तक जब जीनू घर नहीं लौटा तो, परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह कीरतपुर जाने वाले संपर्क मार्ग के किनारे जीनू का शव पड़ा मिला। इसका पता चलते ही जीनू के परिजनों और रिश्तेदारों के साथ ही ग्रामीणों का मौके पर जमावड़ा लग गया।
  जीनू का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसएसआई आरसी मखौलिया, एसआई अजीत कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक जीनू के सिर पर पुलिस को चोट के निशान भी मिले। इस दौरान मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका भी जताई। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई कि नशे की हालत में जीनू गांव के संपर्क मार्ग पर किसी वाहन से टकरा गया हो और उसकी मौत हो गई हो। बताया कि जीनू की हत्या हुई है, या फिर सड़क हादसे में उसकी मौत हुई है। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें