फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सीडीपीओ के बाल खींचे, अंगूठा चबाया

Wed, 19 Jun 2019 12:02 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
पुलिस को घटनाक्रम बताती सीडीपीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तहसील दिवस में अधिकारियों और फरियादियों के सामने एक आंगनबाड़ी सहायिका के पति ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) के बाल खींचकर हाथापाई की। हाथ का अंगूठा चबा दिया और सरकारी कागजात छीनकर फेंक दिए। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। सीडीपीओ ने तहसीलदार और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


 तहरीर में सीडीपीओ जुलेखा ने कहा कि वह मंगलवार को तहसील दिवस में उपस्थित थीं। तहसीलदार जोगा सिंह को आंगनबाड़ी सहायिका नीरज वर्मा ने प्रार्थना पत्र दिया कि सीडीपीओ ने उसका वेतन रोक दिया है। इस पर उसने तहसीलदार को बताया कि कार्यों में अनियमितता बरतने के कारण वेतन रोका गया है।

इस पर नीरज का पति वीरेंद्र वर्मा निवासी मोहल्ला जुलाहान आया और गालीगलौज कर हाथापाई करने लगा। आरोप है कि उसने बाल खींचकर दाहिने हाथ का अंगूठा चबा दिया। सरकारी कागजों को फेंक दिया। सीडीपीओ का आरोप है कि इससे पहले भी उसने कार्यालय में सीडीपीओ से अभद्र व्यवहार किया था।  वहां मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह बचाया तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि सीडीपीओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें