फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में पति ने मांगी भैंस

Fri, 09 Feb 2018 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
दहेज
विज्ञापन

दहेज में भैंस और टीवी नहीं मिलने पर ससुरालियों ने ‘लक्ष्मी’ समान बहु को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति की पिटाई से जब महिला का गर्भपात हुआ तो ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। महिला ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने बताया कि दो साल पहले उसकी शिवराजपुर जसपुर निवासी युवक से शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दहेज में भैंस और टीवी की मांग को लेकर ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। कहा कि वह आठ माह के गर्भ से थी।

इस दौरान पति ने उसे लात-घूसों से पीटा, जिससे उसका गर्भपात हो गया। बताया कि ऑपरेशन के बाद बमुश्किल उसकी जान बची। कुछ दिन शांत रहने के बाद ससुरालियों ने फिर से उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। महिलाने ससुरालियों पर तीन दिन पहले उसे घर से निकालने का आरोप लगाया। पीड़िता के मुताबिक उसने कुंडा थाने में तहरीर दी लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें