‘मां-बाप को छोड़ों वरना मैं चली...’ यह बात प्रेमी संग भागी महिला ने पुलिस के हिरासत में आने पर अपने पति से कही। यह सुनकर पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो सास-ससुर से अलग किराए के मकान में रहने की सहमति पर महिला को पति के सुपुर्द करके चैन की सांस ली। और तो और पुलिस को महिला की जिद के आगे उसे भागाकर ले जाने वाले प्रेमी को भी छोड़ना पड़ा। रामनगर रोड बैंक कालोनी में एक व्यक्ति ने अपने मकान में निर्माण कार्य कराने के लिए रामपुर ग्राम लालपुर निवासी एक राजमिस्त्री को बुलाया।
प्रेमी संग फरार महिला ने पुलिस के सामने पति को बताई अपनी शर्त
15 दिन पहले महिला दो बच्चों और पति को छोड़कर भाग गई थी
मकान के काम के दौरान महिला और राजमिस्त्री के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसकी भनक पति को लगती उससे पहले पत्नी प्र्रेमी संग 20 जनवरी को फरार हो गई। पति की तहरीर पर कोतवाली में महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। इस बीच एक सूचना पर पुलिस ने महिला को रुद्रपुर से उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। कोतवाली में उसने अपने सास ससुर के मकान में जाने से इंकार कर दिया। हालांकि बाद में वह पति के साथ अलग किराए के मकान पर रहने को राजी हुई।
नाबालिग शादीशुदा संग तो नवविवाहिता घर से गायब
गूलरभोज/रुद्रपुर। दस दिन पहले हुई शादी के बाद मायके आई महिला सोमवार को अचानक मायके से गायब हो गई। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन पता नहीं चलने पर ससुराल फोन किया तो वहां भी लोग परेशान हो गए। बाद में उसकी गुमशुदगी गदरपुर थाने में दर्ज कराई गई। उधर रुद्रपुर में एक महिला ने शादीशुदा युवक पर अपनी नाबालिग बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। लड़की की मां ने तहरीर देकर बेटी को बरामद करने और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार पुलिस से लगाई है।
गूलरभोज संवाददाता के मुताबिक 26 जनवरी को शादी के बाद दो फरवरी को विवाहिता अपने मायके पग फेरे की रस्म के लिए आई थी। पांच फरवरी को विवाहिता किसी को बताए बगैर घर से कहीं चली गई। हर जगह खोजने पर उसका पता नहीं चला तो पति दिनेशपुर थाने पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा तो पुलिस ने घटना स्थल गूलरभोज बताकर उसे टरका दिया। इधर बृहस्पतिवार को नरेश अपने ससुरालवालों के साथ गूलरभोज चौकी पहुंचा तो पुलिस ने तहरीर लेने के बजाय गदरपुर थाने भेज दिया। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
रुद्रपुर में एक महिला ने रंपुरा चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 31 जनवरी को अपनी मौसी के घर गयी थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। जब मौसी के घर जाकर पता किया तो पता चला कि वह यहां से चली गई है। काफी छानबीन के बाद पता चला कि मोहल्ले का एक शादीशुदा युवक भी घटना वाली शाम से गायब है। लड़की की मां ने शक जताया है कि आरोपी युवक ही बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। उधर युवक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर कर दी है।