फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच को गई महिला दरोगा को पीटा

Sat, 13 May 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
दरोगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मकान के बंटवारे की जांच को गई महिला दरोगा की एक महिला ने पिटाई कर दी और उसकी वर्दी फाड़ दी। आरोपी महिला के पति ने वर्दी उतरवाने की धमकी दी। पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर दंपति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली में तैनात महिला दरोगा रूचिका चौहान कांस्टेबल सुरेश चंद्र के साथ मौजा गांगूवाला में ब्लाक रोड पर सलमा खातून के मकान के बंटवारे की जांच करने गई थीं। सलमा की दो पुत्रियां हैं। मकान में उसके साथ बड़ी बेटी बेबी शहनाज रहती है। बताया जाता है कि अदालत ने दोनों पुत्रियों में आधा-आधा मकान बांटने का निर्णय दिया था, लेकिन मकान पर बेबी शहनाज ने कब्जा कर रखा है। 

शुक्रवार की शाम महिला दरोगा रुचिका मामले के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंचीं। इस बीच दोनों बहनें आपस में ही भिड़ गईं। महिला दरोगा ने दोनों का बीच-बचाव कराया तो बड़ी बहन शहनाज दरोगा से ही भिड़ गई और धक्कामुक्की करने लगी। इसी धक्कामुक्की और खींचतान में वर्दी के बटन टूट गए। 
विज्ञापन


अरोप है कि उसने महिला दरोगा के साथ मारपीट भी की और शहनाज के पति नसीम अहमद ने वर्दी उतरवाने की धमकी दी। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। तब पुलिस कांस्टेबल सुरेश दरोगा रुचिका को बचाकर कोतवाली ले आया। महिला दरोगा ने मेडिकल कराने के बाद कोतवाली में तहरीर दी। 

पुलिस ने शहनाज, नसीम के साथ ही असलम नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें