सितारगंज के थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कंठगरी में मायके आई विवाहिता की मौत हो गई। मायके वाले शव लेकर महिला के ससुराल किच्छा पहुंचे और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
कब्रिस्तान मोहल्ले निवासी शादाब का निकाह ग्राम कंठगरी निवासी रियाद अहमद की पुत्री यासमीन (26) से हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम शादाब पत्नी यासमीन को लेकर अपनी ससुराल कंठगरी गया था। रात में वह अपने घर लौट आया। रात में संदिग्ध परिस्थितियों में यासमीन की मृत्यु हो गई।
इस पर परिजन मृतका का शव लेकर किच्छा स्थित उसके ससुराल पहुंचे। आरोप लगाया कि मृतका के गले पर गला दबाने के निशान हैं। सूचना पर कोतवाल मोहन चंद पांडे और महिला दारोगा जूली राणा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।