फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मना छठ पर्व

Mon, 07 Nov 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
छठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फुलसुंगा की गोविंद बिहार कालोनी में बनाये गए नए छठ घाट पर छठ पर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। इससे पूर्व पूर्वांचल समाज के लोगों ने शाम विधिवत पूजा अर्चना करके डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर विधि विधान से पूजा संपन्न हुई। 
विज्ञापन


वहां विजेंद्र प्रसाद भगत, शांति देवी, संजय कुमार भगत, पिंकी देवी, दयानंद सिंह, मैना सिंह आदि थे। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने जगतपुरा स्थित छठ पूजा घाट पर छठ पूजा के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने रविंद्र नगर, दरिया नगर और झील के पास स्थित छठ पूजा घाट पर भी छठ पूजा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें