खेत की मेड़ को लेकर हुए खूनी संर्घष मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर दस लागों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी। पु?लिस ने एक पक्ष के नामजद आरोपी अशरफ ऊर्फ बाबू को लाइसेंसी राइफल सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मौके से चार खोखे भी बरामद हुए हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शनिवार को कई स्थानों पर दबिश दी। घटना को लेकर एएसपी, सीओ सहित कई आलाअफसर थाने में डेरा डाले रहे।
केलाखेड़ा थाना प्रभारी सलाहउद्दीन ने बताया कि मृतक राशिद के भाई नासिम की तहरीर के आधार पर अशरफ बाबू, हिकमत अली, जुल्फकार अली, रिसालत के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष के मृतक मुज्फ्फर अली की माता शमीम जंहा की तहरीर के आधार पर शकील अहमद, नन्हे, नासिर, ?सिराजुल, निराजुल के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 302 और 452 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, सीओ मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जायेगी। सूत्रों के अनुसार केलाखेड़ा थाने के लाकअप में गिरफ्तार आरोपी अशरफ ऊर्फ बाबू हाजी के चेहरे पर कोई सिकन नही थी। शनिवार को कुछ लोग उससे मिलने पहुंचे तो उसने साफ कहा गोली मैंने मारी है। उन्होंने मेरे भाई और भाभी को मारा था।