फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध से रुका मजार का निर्माण

Tue, 24 Mar 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा का शव को दफनाने के लिए मजार का निर्माण ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन ने रुकवा दिया। एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

यूपी के पूरनपुर, पीलीभीत निवासी सैय्यद नन्हे मियां वहीं की एक मजार में बाबा थे। जिनकी रविवार को मृत्यु हो गई थी। बाबा के अनुयायियों ने बताया कि नन्हे मियां की ग्राम पैगा में रोड से लगी करीब छह डेसीमल जमीन है। नन्हे मियां की इच्छा थी कि उनकी मौत के बाद इसी जमीन पर दफनाने के बाद मजार बना दी जाए। रविवार देर रात उनके अनुयायी और परिजन निर्माण सामग्री लेकर ग्राम पैगा स्थित भूखंड पर पहुंच गए और पक्की कब्र बना दी। सोमवार को कब्र में शव दफनाया जाना था। इस भूखंड के बराबर में ही गुरमीत सिंह की कृषि भूमि है। इसकी भनक लगते ही सुबह ही ग्रामीणों ने शव दफनाने का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों की सूचना को एसडीएम ने गंभीरता से लिया। उन्होंने एएसपी कमलेश उपाध्याय को जानकारी दी। एएसपी के आदेश पर केलाखेड़ा, कुंडा, काशीपुर, आईटीआई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आने की भनक लगते ही निर्माण कार्य में लगे लोग भाग गए। मौके पर दो को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने शव यहां नहीं लाने की चेतावनी दी। पुलिस ने निर्माणाधीन कब्र को पटवा दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर नायब तहसीलदार आरएस नेगी, कानूनगो दिलशाद हुसैन, पटवारी नंद प्रकाश ने अभिलेखों की मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें