फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में आग बुझाने गए दमकल कर्मियों से मारपीट, वर्दी फाड़ी 

Mon, 22 Apr 2019 11:58 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
विज्ञापन
sitarganj police station
विज्ञापन

विज्ञापन

 किच्छा हाईवे किनारे स्थित ग्राम हल्दुआ में एक किसान के खेत में लगी आग बुझाने गए दमकल टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। मारपीट में दो दमकल कर्मी घायल हो गए। मारपीट के दौरान ग्रामीणों ने एक दमकल कर्मी की वर्दी फाड़ दी। इधर, देर रात घायल दमकल कर्मी दिनेश चंद और दया किशन की तहरीर पर चार ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ग्रामीणों ने भी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुरेश रवि ने बताया कि उन्हें शाम करीब चार बजे हल्दुआ गांव में गेहूं के डंठल में आग लगने की सूचना मिली तो टीम को मौके पर भेजा गया। वहां अन्य खेतों के स्वामियों ने दमकल वाहन को उनके खेतोें से नहीं जाने दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि ग्रामीणों ने मारपीट कर लीडिंग फायर कर्मी दिनेश चंद की वर्दी फाड़ दी। दमकल वाहन के चालक दया किशन के साथ भी मारपीट की गई। एसएसआई मदन जोशी ने बताया कि विवाद की सूचना पर जब वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि विवाद के बाद पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एक सिख की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाई, जिसकी वजह से तनाव बढ़ गया। गांव में तनाव बढ़ता देख पुलिस टीम एक किसान को कोतवाली ले आई। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण कोतवाली में एकत्र हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल कर्मचारी सूचना देने के काफी देर बाद मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद मौके पर दमकल वाहन के पानी का पंप भी खराब हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टरों से आग पर खुद काबू पाया। कोतवाली पहुंचे सीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें