बाजपुर के एक घर के अंदर घुसकर दो मोबाइल और आठ हजार रुपये की नकदी लेकर चोर फरार हो गया। रविवार देर रात बेरिया दौलत रोड स्थित मेहता कालोनी निवासी मिन्टू के मकान की छत से एक युवक अंदर घुसा और मेज पर रखे दो मोबाइल और मिंटू की पत्नी संगीता के पर्स में रखी करीब आठ हजार की नकदी लेकर घर से निकल रहा था। इसी दौरान मिंटू के पिता रमेश ने शोर मचाया। जिस पर चोर फरार हो गया। सोमवार को सुबह खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की। कोतवाल जीबी जोशी ने बताया कि चोरी के मामले में आसपास के संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई।