फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sat, 03 Mar 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
forest fire - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 जंगल से बेेशकीमती खैर की लकड़ी काटकर ले जाने का विरोध करने पर तस्करों ने वन दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटकर घायल कर दिया। दरोगा ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 332, 353 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इधर, वन दरोगा पर हुए हमले से वन कर्मियों में खासी नाराजगी है। 
विज्ञापन

शुक्रवार को थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज में तैनात वन दरोगा जतनपाल सिंह बृहस्पतिवार रात बाइक में जंगल में गश्त कर रहे थे। करीब 11:30 बजे जयनगर गुर्जर खत्ता के पास प्लॉट संख्या पांच में उन्होंने जयनगर नंबर 2 निवासी अजीत सिंह, अभय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मंजीत सिंह और अमर सिंह को साइकिलों में खैर के गिल्टे लादकर ले जाते हुए देखा। आरोपियों को रोकने पर तस्करों ने डंडों और पाटल से हमला बोल दिया। बकौल जतनपाल उनके चंगुल से छूटकर भागे तो आरोपियों ने दौड़ाकर उन्हें फिर पकड लिया और जमकर मारपीट की। उन्होंने फिर किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इससे उनके मुंह, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें