आनंदपुर मोड़ के निकट एक स्टोन क्रेशर पर ट्रक की चपेट में आकर बरेली निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक जिला बरेली के मुंडिया थाना भोजीपुरा निवासी रफीक अहमद (46) अपने भतीजे असलम के साथ रेता लेने आनंदपुर मोड़ के निकट बने एक स्टोन क्रेशर पर आया हुआ था।
रविवार रात लगभग नौ बजे अचानक ट्रक संख्या एचआर 47 बी 6328 बैक करते समय रफीक अहमद उसकी चपेट में आ गया। जिससे रफीक की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को सूचना दी। साथ ही पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इधर सोमवार को मृतक के भाई शफीक अहमद ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।