फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लूटने की फिराक में तीन शातिर गिरफ्त में

Thu, 06 Aug 2015 11:58 PM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में काशीपुर रोड पर एक और एटीएम लुटने से बच गया। पुलिस के गश्ती दल ने तीन लोगों को प्रयास करते हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मौके पर बदमाशों ने फायर भी किया। तीनों के पास से असलहा और कारतूस भी मिले हैं। तीनों का संबंध यूपी के शाहजहांपुर से बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

काशीपुर रोड पर पंजाब एंड सिंध बैंक का एटीएम है। इस बैंक पर पहले भी चोरों की नजर रही है। बैंक में दो बार चोरों के धावा बोलने के कारण इसे प्रबंधन ने बंद कर दिया है। बीती रात इस बैंक के एटीएम के बगल में कुछ संदिग्ध लोग हरकत में थे। एक तरफ से एटीएम में सेंध लगाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच पुलिस का गश्ती दल उधर से गुजरा। बैंक एटीएम के पास हरकत देखकर पुलिस ने अधिकारियों को मामले की सूचना दी। फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ललकारा। इसी बीच बदमाशों ने एटीएम के आगे लगे बल्ब को फोड़ दिया। जिससे वहां पर अंधेरा छा गया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर झोंक दिया। इसके बाद वे भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिस ने मौके से तीनों को दबोच लिया। उनके पास से असलहा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों को लेकर कोतवाली पहुंची। बताया जा रहा है कि बदमाशों का संबंध यूपी के शाहजहांपुर से है। इनमें से एक नाबालिग भी है। इधर, कोतवाल जेसी पाठक से जानकारी लेने पर उन्होंने ऐसी किसी वारदात की से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें