फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने जसपुर में हजारों लूटे

Mon, 14 Sep 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर एक घर में गहने, नकदी लूट ली। इससे मोहल्ले वालों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


पतरामपुर रोड स्थित अमृतपुर पट्टी मोहल्ला निवासी शकील अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि रोजाना की तरह शनिवार की रात को भी वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में सोया था।

रात करीब ढाई बजे सशस्त्र नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर उसके घर में घुस आए। उन्होंने घर में सोये परिवार के सदस्यों की कनपटी पर तमंचे रख दिए। बरामदे में सोई उसकी बहन शमीमा को उठाकर एक कमरे में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर आंगन में सोयी उसकी दो भाभी समेत घर में आए मेहमान असलम को बारी-बारी से उठाकर कमरे में ले गए। सभी से पहने हुए जेवर, घर में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए।

 साथ ही सभी को कमरे में बंद कर उनके हाथ-पैर बांधकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने धारा 392 के तहत लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें