फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक सिपाही की पत्नी हाईकोर्ट की लेगी शरण

Mon, 29 Aug 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक महीने पहले रुड़की में साथी के रिवाल्वर से चली गोली से मारे गए सिपाही कांस्टेबल अमित चौधरी की पत्नी पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली से नाराज है। आरोपियों की गिरफ्तारी, निलंबन नहीं होने पर अब वह हाईकोर्ट की शरण में जाने की तैयारी कर रही है। उसने इस बाबत सीएम एवं डीजीपी को पत्र भेजकर मामले में कार्यवाही की मांग भी की है। 
विज्ञापन


थाना रामनगर की पीरूमदारा चौकी में तैनात मोहल्ला नत्थासिंह निवासी सिपाही अमित चौधरी की हरिद्वार में कांवड़ ड्यूटी लगी थी। 27 जुलाई को जीआरपी रुड़की की बैरक में संदिग्ध परिस्थितियों में अमित की गोली लगने से मौत हो गयी थी। इस मामले में जीआरपी रुड़की पुलिस चौकी के एसआई अमित कुमार, कांस्टेबल संजय पाल और राजा गौतम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। 

कांस्टेबल अमित की पत्नी ज्योति चौधरी ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर आरोपियों के विरूद्व कार्यवाही की मांग की थी। लेकिन एक माह बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इससे वह नाराज है। 
विज्ञापन


पीड़िता ज्योति अब हाईकोर्ट जाने का मन बना रही है। अमित के भाई सुमित ने बताया कि वह अफसरों के पास जाकर थक चुके है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों का लाई डिटेक्टर पर टेस्ट कराने की बात कहीं थी, साथ ही घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर को भी फोरेंसिक जांच के लिये भेजने को कहा था। 

लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। सुमित ने बताया कि दोनों हत्यारोपी अभी भी नौकरी कर रहे हैं। उनका निलंबन तक नहीं किया गया है। एसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने दोनों हत्यारोपियों का निलंबन करने का आश्वासन दिया था। इस व्यवस्था से नाराज होकर उसकी भाभी अब हाईकोर्ट का सहारा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें