फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया बखेड़े का सच

Mon, 12 Feb 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

आवास विकास क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए झगड़े से हुए बखेड़े के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो पुलिस चौकी में हंगामा खड़ा करने वाले ही हमलावर निकले। अब पुलिस ने पीड़ित पक्ष के लोगों को तलब करने के साथ ही गुमराह करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जगतपुरा निवासी धर्मपाल राणा के आठवीं में पढ़ने वाले बेटे का ट्यूशन पढ़ने के दौरान सहपाठियों से झगड़ा हो गया था। शनिवार की शाम आवास विकास गुरुद्वारे के पास दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इसमें एक स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। धर्मपाल ने परिचितों के साथ अपने बेटे को पीटने का आरोप लगाते हुए आवास विकास चौकी में पहुंचकर जमकर हंगामा किया था। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

स्कूटी मालिक सौरभ ने भी मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई से इनकार कर दिया था। रविवार को पुलिस ने मामले की हकीकत पता करने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला। चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि धर्मपाल राणा और अन्य लोग पहले से ही हाथों में लाठी डंडे लेकर खड़े थे।
विज्ञापन


इसी बीच दूसरी तरफ से तीन स्कूटी में कुछ लड़के आते दिख रहे हैं। इन लोगों को पहले से ही खड़ा देखकर वे स्कूटी मोड़कर भाग जाते हैं, लेकिन एक स्कूटी सवार उनके हत्थे चढ़ जाता है। ये वही स्कूटी वाला था, जिसकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई थी। बताया कि पिटने वाले दरियानगर के बच्चों को बुलाया गया है। अगर वे तहरीर देते हैं तो मुकदमा दर्ज होगा। तहरीर न मिलने पर पुलिस को गुमराह करने वाले धर्मपाल और अन्य के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें