फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार आई किशोरी का अपहरण!

Sun, 05 Jul 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार आई फुलसुंगी निवासी किशोरी को अगवा करने का मामला सामने आया है। लेकिन पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक मामला अपहरण का नहीं है। फिलहाल किशोरी की तलाश की जा रही है, उसकी बरामदगी के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ग्राम फुलसुंगा निवासी प्रकाश चंद्र कांडपाल की गांव में ही परचून की दुकान है। दो दिन पहले उनकी बड़ी पुत्री डॉली के साथ 16 वर्षीय छोटी पुत्री विधि कांडपाल खरीददारी करने बाजार आई थी। इस दौरान उन्होंने टूटी हुई चप्पल को मरम्मत के लिए एक मोची को दिया।

खरीददारी करने के बाद विधि मोची की दुकान में चप्पल लेने चले गई। काफी देर बाद भी जब विधि वापस नहीं आई तो डॉली भी मोची की दुकान में चली गई। जहां पता चला कि विधि वहां आई ही नहीं। इस पर डॉली चप्पल लेकर घर चली गई, लेकिन देर रात तक भी वह घर नहीं लौटी।
विज्ञापन


 इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को भी दी। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी पुत्री को अगवा कर लिया गया है।

 इधर बाजार चौकी इंचार्ज वीरेंद्र रमोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अपहरण की बात से इंकार करते हुए बताया कि विधि की बरामदगी के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी। परिजनों के मुताबिक विधि ने इस वर्ष इंटर की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें