फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपिक के परिजनों ने उठाए सवाल

Mon, 15 Jun 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
12 जून को सुल्तानपुर पट्टी स्थित स्टील फैक्ट्री में शहर निवासी लिपिक गिरीश अग्रवाल की गोली मारकर की गई हत्या के बाद परिजनों ने सवाल उठाए हैं। परिजन फैक्ट्री मालिक और पुलिस अधिकारियों की संवेदनहीनता से भी क्षुब्ध हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को दो नकाबपोश बदमाशों ने उत्तरांचल इस्पात फैक्ट्री कार्यालय में गिरीश अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता अरविंद अग्रवाल ने कहा कि अब तक फैक्ट्री मालिक एवं पुलिस अधिकारियों ने उनको सांत्वना देने तक जरूरत नहीं समझी। वहीं, पुलिस अब तक हत्यारों को नहीं पकड़ सकी है।

मृतक के तहेरे भाई अजय अग्रवाल ने कहा कि कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगा है। वह बंद क्यों मिला। एक नकाबपोश बदमाश फैक्ट्री के अंदर कार्यालय में कैसे घुसे, जबकि गेट पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। बदमाश बेरोकटोक अंदर आए और गोली मारकर लौट गए। उन्हें क्यों नहीं रोका गया। इससे मामला संदिग्ध बन गया है। मृतक के छोटे भाई पुनीत ने कहा कि उसके भाई का किसी से कोई विवाद नहीं था, फिर उसकी हत्या क्यों हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें