फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की अस्पताल में मौत

Sun, 15 Mar 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, शक्तिफार्म
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के करीब चार घंटे बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। जिला पंचायत सदस्य तारक मंडल की शिकायत पर मुख्य चिकित्साधिकारी एचके जोशी ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

  शक्तिफार्म नंबर एक बैकुंठपुर निवासी गर्भवती संगीता गोलदार (23) पत्नी सुरेश गोलदार को प्रसव पीड़ा होने पर ससुराली शुक्रवार शाम करीब 3 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में स्टाप नर्स सीमा की देखरेख में संगीता ने सायं करीब 7:30 बजे स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रथम पुत्र के जन्म पर परिजनों में खुशी का माहौल था। रात करीब 11 बजे अचानक संगीता की तबियत खराब होने पर तीमारदारों ने अस्पताल परिसर में रहने वाली स्टाप नर्स को जानकारी दी। मौके पर तुरंत पहुंची नर्स ने महिला की स्थिति चिंताजनक देख डा. एके बंसल को बुलवा लिया।
  डा. बंसल के मौके पर पहुंच इलाज करने से पूर्व ही संगीता ने दम तोड़ दिया। जानकारी होने पर देर रात प्रधानपति श्यामल सरकार व अन्य ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंच लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इधर डा. बंसल ने सफल प्रसव के बाद महिला की हिमोग्लोबिन की कमी के कारण मौत की आशंका व्यक्त की है। जिला पंचायत सदस्य तारक मंडल ने अस्पताल में प्रसव की पर्याप्त सुविधा न होने का आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एचके जोशी से मामले की जांच की मांग की। परिजनों ने शनिवार को मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। संगीता का दो वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। मां की मौत के बाद परिजनों को नवजात बच्चे की परवरिश की चिंता सताने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें