रुद्रपुर विधवानी मार्केट में अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
विधवानी मार्केट में दुकानों के आगे फुटपाथ के अतिक्रमण पर बृहस्पतिवार को भी जेसीबी गरजी। नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुड़ मंडी तक अतिक्रमण ध्वस्त किया। अतिक्रमण हटाने का विरोध करे एक दुकानदार को एसडीएम ने फटकार मारी।
नगर निगम और प्रशासन की टीम ने दोपहर करीब 12:30 बजे से गांधी पार्क के सामने से विधवानी मार्केट के दूसरी साइड के शेष फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की। एक दुकानदार ने हंगामा करते हुए अतिक्रमण हटाने का विरोध किया तो एसडीएम ने उसे कड़ी फटकार लगाई। टीम ने गुड़ मंडी से सिब्बल सिनेमा रोड तक करीब 35 दुकानों के आगे फुटपाथ पर पक्के निर्माण और टिनशेडों को ध्वस्त किया।
टीम ने शाम करीब 3:30 बजे तक अभियान जारी रहा। टीम ने बताया कि कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक के चलते बृहस्पतिवार को अभियान देरी से शुरू किया गया। टीम में एसडीएम युक्ता मिश्रा, उप नगर आयुक्त डीके तिवारी, कर अधीक्षक महेश पाठक, ईई दिनेश शर्मा, मानचित्रकार राम सिंह, कर निरीक्षक बीसी रेखाड़ी आदि शामिल रहे।
फुटपाथ पर बने शौचालय के टैंकों को छोड़ा
रुद्रपुर। विधवानी मार्केट के फुटपाथों पर अधिकांश दुकानदारों पर फुटपाथ के जगह पर शौचालय के टैंक बना रखे हैं। अतिक्रमण तोड़ते हुए टैंक का पानी सड़क पर आने की आशंका देखते हुए टीम ने फुटपाथ को फिर दो-तीन घन मारकर छोड़ना पड़ा।