फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर को लूटने वाले बदमाश दबोचे

Sun, 26 Apr 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दिनेशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात को ट्रक चालक से लूट के मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त तमंचा और लूटी गई रकम बरामद की है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

23 अप्रैल की रात को वार्ड दो आवास विकास काशीपुर निवासी राजकुमार साहा अपनी ट्रक संख्या यूके06 सीए-5655 पर सिडकुल स्थित ब्रिटानिया बिस्कुट कंपनी से केक की पेटियां लादकर ठाकुरद्वारा ले जा रहा था। रास्ते में  नेतानगर के पास पल्सर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर ट्रक को रुकवा लिया और चालक की जेब से 2400 की नगदी लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष आरएस कसाना ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर सिडकुल मार्ग जयनगर के पास एक ढाबे से लूट में शामिल तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम शेर सिंह, हरपाल सिंह निवासी बिंदुखेड़ा रुद्रपुर व सुरेंद्र सिंह रायपुर बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें