फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां के कंबाइन फोरमैन की जलालाबाद में संदिग्ध मौत

Sun, 26 Apr 2015 11:27 PM IST
मझिगवां/ पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जलालपुर निवासी रामकिशन के 23 वर्षीय पुत्र कमलेश की 24 अप्रैल को जलालाबाद में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। फर्रूखाबाद में पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाया गया तो कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कंबाइन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मृतक के पिता रामकिशन ने बताया कि कमलेश मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव चौरा निवासी अशोक सिंह की कंबाइन पर फोरमैन था। गांव के दिनेश, सन्नी और धीरज भी उक्त कंबाइन पर काम करते हैं। 25 अप्रैल को फर्रूखाबाद पुलिस ने उन्हें कमलेश की मौत की जानकारी दी। सूचना पर वह लोग फर्रूखाबाद जिला अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि कमलेश को अशोक सिंह आदि अस्पताल लाए थे। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया और अस्पताल में लिखे पते से परिवार के लोगों को जानकारी दी। पिता का आरोप है कि कमलेश की हत्या की गई है। उसने कंबाइन स्वामी पर शक जताया है। आरोप है कि कंबाइन पर काम कर रहे गांव के अन्य लोगों से भी उसे नहीं मिलने दिया गया।
उधर कंबाइन स्वामी अशोक सिंह ने फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल की रात कमलेश कंबाइन की बेल्ट लेने जलालाबाद गया था। रास्ते में वह लघुशंका करने के लिए बाइक से उतरा तो रोड क्रास करते समय एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। उन्होंने उसे फर्रूखाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां कमलेश की मौत हो गई। वह कुछ लोगों को अस्पताल छोड़कर घर आए थे। शव को लावारिस छोड़ने की बात निराधार है। मृतक का एक विकलांग भाई है। कमलेश की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें