फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के बेटे के परिवार पर जानलेवा हमला

Thu, 24 Sep 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बदमाशों ने सभासद के बेटे के घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाश घर में तोड़फोड़, लूटपाट कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। नगरवासियों ने कोतवाली घेर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटना में कुछ लोगों हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

  बुधवार की शाम करीब पौने सात बजे वार्ड चार निवासी सभासद के बेटे मो. उमर पुत्र छोटे अंसारी के घर में वार्ड दो, तीन के छह से अधिक लोग घुस आए। उन्होंने उमर, उसके परिवार के साथ जमकर मारपीट कर घर के कमरे में रखी अलमारी खोलकर करीब दो तोला सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की झुमकी, चांदी की पाजेब आदि सामान लूट लिया और अलमारी में रखे कपड़े आदि सामान बिखेर डाला। उमर की पत्नी, बच्चों ने विरोध किया तो उन्हें लातों घूंसों से पीटकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उमर के घर पहुंच घटना जानने के बाद कोतवाली का घेराव किया और प्रभारी निरीक्षक चंद्र सिंह बिष्ट से तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक बिष्ट के निर्देश पर पुलिस टीम ने नामजद लूट, जानलेवा हमला करने वाले नामजद आरोपियों के घरों, संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। देर रात तक पुलिस ने घटना में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक बिष्ट ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें