फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूरारानी में कैंटर की टक्कर से किशोर की मौत, लगाया जाम

Fri, 27 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
भूरारानी में तेज अनियंत्रित कैंटर की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे चालक और परिचालक को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। यही नहीं उन्होंने सड़क पर जाम भी लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

 पुलिस के मुताबिक भूरारानी निवासी हीरा लाल रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार शाम उसका पुत्र बाबी (9) अपनी दादी रेशमा देवी के साथ गांव के ही प्राइमरी स्कूल में आयोजित शिविर में काला पीलिया का टीका लगवाने जा रहा था। इसी बीच वह तेज अनियंत्रित कैंटर संख्या यूपी-01-4848 की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख आसपास के लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे कैंटर चालक व परिचालक को धर दबोचा और उनकी जमकर धुनाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम भी लगा दिया। मामले की सूचना पर कोतवाल जेसी पाठक, एसएसआई आरसी मखौलिया, एसआई जयपाल सिंह, एसआई अशोक धनकड़, सिडकुल चौकी के एसआई ओमप्रकाश पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और चालक, परिचालक को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें