फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने चार किलो चरस पकड़ी

Tue, 11 Dec 2018 12:24 AM IST
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
charas
विज्ञापन

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए एसटीएफ ने रुद्रपुर स्थित एक दुकान से करीब चार किलो चरस बरामद की है। किराए की दुकान में बागेश्वर जिले से चरस की  खेप मंगाकर शहर में सप्लाई की जा रही थी।

विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व एसटीएफ को बागेश्वर से रुद्रपुर में चरस सप्लाई होने की सूचना मिली थी। सूचना पर एसटीएफ ने चरस सप्लायरों की सुरागकसी करते हुए रुद्रपुर में चरस सप्लाई करने वाले एक युवक को चिन्हित किया। 

चरस सप्लायरों की धरपकड़ में जुटी एसटीएफ को सोमवार देर रात रुद्रपुर में चरस की खेप के साथ एक युवक के आने की सूचना मिली। सूचना पर एसटीएफ ने रुद्रपुर स्थित एक दुकान में छापेमारी कर करीब चार किलो चरस बरामद कर ली। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बिलासपुर निवासी एक युवक किराए पर दुकान लेकर चरस का कारोबार कर रहा था। फिलहाल एसटीएफ  चरस सप्लायर और विक्रेता की धरपकड़ में जुटी है। माना जा रहा है कि एसटीएफ मंगलवार को चरस कारोबार का बड़ा खुलासा करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें