फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित आरएम के खिलाफ मिली अभियोजन की स्वीकृति

Mon, 02 Apr 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। 
विज्ञापन
mobile
विज्ञापन
वन विभाग की एक महिला अफसर को अश्लील फोटो भेजने के आरोप में फंसे सिडकुल के निलंबित आरएम गणपति सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शासन ने उनके खिलाफ अभियोजना की स्वीकृति दे दी है।  पुलिस अब इसी हफ्ते आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन


23 सिंतबर 2017 को सिडकुल के तत्कालीन आरएम गणपति रावत ने वन विभाग की महिला अफसर को व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजा था। अफसर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिडकुल थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने पर आरोपी को हटाकर उनकी जगह केके कफल्टिया को आरएम का प्रभार दिया गया था।

गणपति के खिलाफ पूर्व में नौकरी के बहाने युवती को घर बुलाने का मामला भी पुलिस के संज्ञान में आया था। एसएसपी ने दोनों मामलों का हवाला देते हुए गणपति के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी थी। फरवरी मध्य में इसी रिपोर्ट के आधार पर शासन के आदेश पर गणपति को निलंबित कर मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया था। मामले की जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने शासन में गणपति रावत के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी। 
विज्ञापन


पंतनगर एसओ संजय पाठक ने बताया कि शासन से अभियोजन की स्वीकृति मिल चुकी है। आरोपी को धारा 41 का नोटिस तामील करा दिया गया है। तीन-चार दिन के भीतर ही आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें