फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुचर्चित शुभम हत्याकांड के जांच को फिर पहुंची एसओजी टीम

Thu, 26 Mar 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित शुभम हत्याकांड का दो माह बाद भी खुलासा न होने पर व्यापारियों के आक्रामक रवैये को देखते हुए बुधवार को एक बार फिर एसओजी की टीम यहां पहुंची है। टीम ने कोतवाली में मृतक छात्र शुभम के पिता और दादा से पूछताछ कर हत्याकांड के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। इधर व्यापार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपर पुलिस अधीक्षक से मिले और घटना का तत्काल खुलासा करने की मांग की। एएसपी टीडी वैला ने कहा कि कुछ और लोगों का ब्लड सैंपल लिया जाएगा और लाई डिटेक्टिव टेस्ट होंगे।
विज्ञापन

शुभम हत्याकांड के खुलासे के लिए बुधवार को एक बार फिर एसओजी की टीम पहुंची। टीम ने मृतक छात्र शुभम के पिता मनोज अग्रवाल और दादा विनोद अग्रवाल को कोतवाली में बुलाकर पूछताछ की। एसओजी के साथ ही एसएसपी निलेश आनंद भरणे और एएसपी टीडी वैला ने भी उनसे जानकारी ली। अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वह हत्याकांड के खुलासे को हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इधर व्यापार मंडल अध्यक्ष अरूण सक्सेना के नेतृत्व में व्यापारियों का शिष्टमंडल एएसपी वैला से मिला और हत्याकांड का दो महीने बाद भी खुलासा न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। एएसपी बेला ने कहा कि अभी तक लाई डिटेक्टिव टेस्ट की रिपोर्ट नहीं आई हैं। यह भी कहा कि कुछ और लोगों के शीघ्र ही ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ और लोगों के लाई डिटेक्टिव टेस्ट भी लिया जाएगा। इस अवसर पर सीओ जेआर जोशी, कोतवाल अजय ध्यानी, व्यापार मंडल महामंत्री सतीश गोयल, नरेश गुप्ता, मेंहदी हसन, एएस मल्ली, रंजन अग्रवाल, सुरेश सहगल, बाबूराम अग्रवाल आदि मौजूद थे।
इधर भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शुभम हत्याकांड के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुकुमार विश्वास, चंद्रजीत यादव, रबिन दास, अर्चना देवी, रतन विश्वास, पंकज मंडल, मीना देवी, बाबूराम, अमल विश्वास, गौरी देवी, शिपाली, राजकुमार अनिमेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें