फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : सगी बहन से दुष्कर्म की कोशिश 

Sun, 26 May 2019 11:37 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कलियुगी भाई ने सगी बहन के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर परिजनों और पड़ोसियों ने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है और सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करता है।

विज्ञापन


घर में उसका नाबालिग बेटा (17) है। उसकी बेटी (15) नानी के घर दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है और 10वीं उत्तीर्ण करने के बाद घर आई है। रविवार की शाम सिडकुल कर्मी पत्नी के साथ कहीं गया था। घर में उसकी बेटी और बेटा थे। इसी बीच लड़के ने बहन को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की।

आरोपी ने बहन के कपड़े भी फाड़ दिए। लड़की के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए और इसी बीच परिजन भी आ गए। उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़कर लड़की को छुड़ाया और आरोपी को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष विद्याधर जोशी ने बताया कि आरोपी पढ़ाई छोड़ चुका है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन


पुत्री से छेड़छाड़ के आरोप में सौतेले पिता पर मुकदमा
रुद्रपुर। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सौतेले पिता के खिलाफ पुत्री से छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि पहले पति से विवाद होने के बाद उसने गदरपुर के रजपुरा क्षेत्र निवासी से विवाह किया था।

उसके साथ नाबालिग पुत्री भी रहती है। आरोप है कि सात मार्च को पति ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। पति की हरकतों से तंग आकर वह रुद्रपुर में एक कॉलोनी में रहने लगी। आरोप है कि एक दिन उसका पति रुद्रपुर आ गया और बेटी के साथ गलत हरकतें कीं। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसे कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें