फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने शराब की दुकान बंद कराई

Fri, 03 Feb 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औचक छापेमारी में एसडीएम ने एक ठेका देशी शराब की दुकान के सेल्समैन की लताड़ लगाई और दुकान बंद करा दी। दुकान पर एसडीएम को बिक्री रजिस्टर नहीं मिला और न दुकान के सीसीटीवी कैमरा काम करते पाए। इससे गुस्साए एसडीएम ने दुकान मालिक के स्पष्टीकरण देने तक सेल्समैन को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


  शुक्रवार को एसडीएम विनोद कुमार ने बमनपुरी गांव में संचालित ठेका देशी शराब की दुकान पर औचक छापेमारी की। इससे दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन व खरीददारों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच की तो वह बंद मिला। 

रजिस्टर चेक करने पर एक फरवरी से अब तक की शराब खरीद और बिक्री दर्ज नहीं मिली। इस पर एसडीएम ने दुकान बंद करा दी और सेल्समैन को पुलिस के हवाले कर दिया। कहा कि जब दुकान मालिक आकर स्पष्टीकरण नहीं देता, सेल्समैन पुलिस हिरासत में रहेगा। कहा कि शराब बिक्री में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी दुकानों के सीसीटीवी काम करने रहने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें