फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट पर परिजनों का हंगामा

Thu, 11 Jun 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समुदाय विशेष के घर पहुंची शादीशुदा युवती को लेकर जब पुलिस एसडीएम कोर्ट पहुंची तो वहां युवती के परिजनों और समर्थकों ने हंगामा कर दिया। उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। इसके बाद भारी पुलिस सुरक्षा में युवती को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया, जहां बयान दर्ज कराने के बाद युवती को नारी निकेतन भेजने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव बांसखेड़ी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी यूपी के स्वार रामपुर निवासी युवक के साथ की थी। बताते हैं कि प्रेम प्रसंग के चलते शादीशुदा युवती समुदाय विशेष के युवक के घर जा पहुंची, जिस पर युवक के परिजन युवती को थाने में छोड़ गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने युवती को  एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां युवती के परिजनों और समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस से गहमा-गहमी भी हुई, इस पर कोतवाली से एसआई डीवी सोलंकी सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। एसडीएम तीरथपाल सिंह ने युवती के बयान दर्ज कर उसे नारी निकेतन भेज दिया।
इस बाबत युवती के परिजन भाजपा नेता राजेश कुमार के साथ एसडीएम से मिले। उन्होंने समुदाय विशेष के युवक पर युवती को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया। इधर, थाना केलाखेड़ा के एसआई टीएस खाती के अनुसार युवती शादी से पहले भी एक बार समुदाय विशेष के युवक के साथ जा चुकी है। उसके बाद परिजनों ने उसकी शादी कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें