रुद्रपुर में खौलते तेल से झुलसा स्कूटी चालक करन
- फोटो : Amar Ujala
सीपीयू से बचने के लिए स्कूटी भगाना एक युवक को भारी पड़ गया। मंगलवार दोपहर सीपीयू टीम किच्छा बाइपास रोड पर झील के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एक स्कूटी पर तीन युवक सवार होकर शिवनगर से बाजार की ओर जा रहे थे। सीपीयू ने रुकने का इशारा किया तो स्कूटी चला रहे शिवनगर निवासी करन पुत्र राजकुमार ने स्कूटी दौड़ा दी।
घबराहट में वह स्कूटी से नियंत्रण खो बैठा और स्कूटी सड़क किनारे खड़ी एक चाट की ठेली से टकरा गई। टक्कर से ठेली पर रखी खौलते तेल की कढ़ाई गिर गई। इससे करन और ठेली स्वामी मुन्ना बुरी तरह झुलस गये। करन को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है, जबकि मुन्ना ने जिला अस्पताल पहुंचकर अपना उपचार कराया। फिलहाल पुलिस को मामले की तहरीर नहीं मिली है।