फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्त में, एक फरार

Fri, 27 Feb 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सितारगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चित सर्राफ हत्याकांड का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया।  सर्राफ की हत्या के बाद ज्वेलरी लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश फरार है जबकि मुख्य हत्यारोपी की बरेली के नवाबगंज (उत्तर प्रदेश) में लूट के दौरान लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए व्यवसायी का बैग, डेढ़ लाख रुपए की ज्वेलरी, चाबियों का गुच्छा समेत दो तमंचे, चार कारतूस और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


24 जनवरी को कलकत्ता ज्वेलर्स के स्वामी अलाउद्दीन मलिक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और ज्वेलरी, नगदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार को डीआईजी पीएस सैलाल और एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने हत्याकांड का खुलासा किया। डीआईजी सैलाल ने बताया कि सर्राफ व्यवसायी अलाउद्दीन की हत्या के दिन बरेली के लोगों का घटनास्थल पर मौजूद होना पता चला था। इसी बीच 12 फरवरी को नवाबगंज जिला बरेली के ग्राम बाकरगंज में घर जा रहे श्रीराम ज्वेलर्स के मालिक राम स्वरूप को बदमाशों ने अपना शिकार बनाया था। जिसमें ग्रामीणों ने टांडा बहेड़ी निवासी जफर को पीट पीटकर मार डाला था। पुलिस का दावा है कि वही यहां के सर्राफ हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। उसने ही सर्राफ अलाउद्दीन को गोली मारी थी।

 जांच करने पर सर्राफ हत्याकांड में जफर के साथ टांडा बहेड़ी के इमरान, खमरिया देवरनियां निवासी अनुज कुमार गंगवार और नानसार देवरनियां के देवेंद्र के शामिल होने की पुष्टि हुई। मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह 5:45 बजे अनुज और इमरान को कठंगरी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से डेढ़ लाख के जेवरात, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, एक बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में इमरान की निशानदेही पर कमानीपुल के नीचे से झाड़ियोें से मृतक अलाउद्दीन का बैग और दुकान की चाबियों का गुच्छा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को आईपीसी की धारा 302, 394 और 411 के तहत जेल भेज दिया। जबकि देवेंद्र अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें