फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन को लेकर ग्रामीण भड़के

Sun, 06 Nov 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रशासन एवं पुलिस के अवैध खनन पर रोक लगाने के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। खनन माफियाओं को  प्रशासन का अब कोई भय नहीं रहा। खुलेआम अवैध खनन का धंधा जोरों पर चल रहा है। लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ ग्राम खुशहालपुर के ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष का घेराव कर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजते हुए क्षेत्र के चौकी प्रभारी पर अवैध खनन करवाने का आरोप भी लगाया। इस पर थानाध्यक्ष ने चौकी प्रभारी को फटकार लगाते हुए जल्द ही खनन पर रोक लगाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



रविवार को ग्राम खुशहालपुर और सरोवरनगर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजते हुए थानाध्यक्ष प्रभात कुमार का घेराव किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कृषि भूमि नदी के पास है। खेती की भूमि पर किसान खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। ग्राम सरोवरनगर के कुछ अवैध खनन माफिया हथियारों से लैस होकर आते हैं और कृषि उपजाऊ भूमि पर जबरदस्ती खनन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के चलते गांव में पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो चुकी है और विरोध करने पर माफिया जान से मारने की धमकी देते हैं। इस संबंध में कई बार शिकायत भी की गई है। 

शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे पहले भी खनन माफियाओं के ट्रैक्टर ट्रालियों से कुछ लोगों की मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को बताया कि सकैनिया चौकी इंचार्ज द्वारा खनन माफियाओं से मिलकर अवैध खनन करवाया जा रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। यदि कोई पुलिस कर्मी इसमें लिप्त है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इस दौरान मनजीत सिंह, चरनजीत सिंह, चरन सिंह, जगदीश सिंह, कृपाल सिंह, त्रिलोक सिंह, परमजीत सिंह, जरनैल सिंह, गुरनाम सिंह, प्रेम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें