फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये दोगुना करने के नाम पर दो करोड़ की धोखाधड़ी

Tue, 25 Aug 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 शहर की एक मार्केटिंग कंपनी की ओर से दिल्ली की दो कंपनियों पर निवेश की धनराशि तीन साल में दोगुना करने के नाम पर दो करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों कंपनियों के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी के डायरेक्टर जतिन चावला निवासी रामश्याम कालोनी ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट मेें कहा है कि उनकी कंपनी के संस्थापक स्व. ललित सुनेजा के रोहिणी (दिल्ली) निवासी श्याम सुंदर गुप्ता और उसकी पत्नी सरोज गुप्ता से अच्छे संबंध थे। तभी से उनका भी इन दोनों से परिचय हुआ था। ललित सुनेजा की मृत्यु के बाद भी दोनों का उनके घर में आना-जाना था। श्याम सुंदर गुप्ता और उसकी पत्नी सरोज गुप्ता ने उन्हें बताया कि उनकी डीएमसी एजुकेशन लि. और अवर्स ट्रेडिंग एंड होल्डिंग प्रा.लि. के नाम से दो कंपनियां हैं। अगर वह उसकी कंपनियों में निवेश करते हैं तो कंपनी तीन साल में उनको दोगुना रुपये लौटा देगी।
विज्ञापन

जतिन ने उनकी बात पर विश्वास कर 15 जनवरी 2012 को श्याम सुंदर गुप्ता और सरोज की कंपनियों के साथ लिखित एग्रीमेंट किया। जतिन और उसकी कंपनी के अन्य डायरेक्टर्स ने अपनी मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी के एसबीआई बैंक खाते से 21 जनवरी 2012 मेें अलग-अलग चेकों के माध्यम से दो करोड़ रुपये डीएमसी एजुकेशन लि. और अवर्स ट्रेडिंग एंड होल्डिंग प्रा.लि. कंपनी के खातों में जमा कराए। तीन साल बीतने पर जब श्याम सुंदर और उसकी पत्नी सरोज गुप्ता की कंपनियों ने उसे जमा रकम की दोगुनी रकम नहीं लौटाई। तब उसने श्याम सुंदर गुप्ता के कनाट प्लेस (दिल्ली) कार्यालय में जाकर उससे शर्तों के अनुसार रुपये लौटाने को कहा, लेकिन गुप्ता ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। इस पर जतिन ने इंटरनेट से दोनों कंपनियों की डिटेल निकाली तो पता चला कि अवर्स ट्रेडिंग एंड होल्डिंग कंपनी श्याम सुंदर गुप्ता व सरोज गुप्ता के नाम नहीं है।
विज्ञापन

इस कंपनी के डायरेक्टर सुरेंद्र मेहरवाल और महेंद्र सिंह हैं। श्याम सुंदर गुप्ता और सरोज गुप्ता ने दूसरों की कंपनी को अपनी बताकर उसके खाते में रुपए जमा कराकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। इस साजिश में सुरेंद्र मेेहरवाल और महेंद्र सिंह की भी मिलीभगत है। यह भी पता चला कि श्याम सुंदर गुप्ता व सरोज गुप्ता ने उसके द्वारा जमा दो करोड़ रुपयों में से 58 लाख रुपये निकाल लिये हैं। अब केवल एक करोड़ 42 लाख रुपये डीएमसी एजूकेशन कंपनी के खाते में है। पुलिस ने श्याम सुंदर गुप्ता, सरोज गुप्ता, सुरेंद्र मेहरवाल और महेंद्र सिंह निवासी रोहणी (दिल्ली) के खिलाफ धारा 420, 467,468 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें