फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने राजमिस्त्री को कुचला, मौत

Thu, 22 Oct 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार राजमिस्त्री को कुचल दिया। हादसे में राजमिस्त्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, उसका साथी चोटिल हो गया। पुलिस ने चालक सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


 ग्राम मकरंदपुर दिनेशपुर निवासी फनी भूषण (45) राजमिस्त्री का काम करता था। बुधवार की सुबह वह साथी महेंद्र पाल निवासी मीरगंज बरेली, हाल निवासी मकरंदपुर के साथ साइकिल से रुद्रपुर आ रहा था।

साइकिल महेंद्र चला रहा था और फनी पीछे बैठा था। तभी एलाइंस कालोनी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने साइकिल को टक्कर मार दी और असंतुलित होकर सड़क पर गिरे फनी का सिर टायर की चपेट में आकर कुचल गया। हादसे में महेंद्र को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के पुत्र और परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि आरोपी चालक को रामपुर बॉर्डर से ट्रक सहित पकड़ लिया गया है। मृतक के परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें