फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की धरपकड़ को बिलासपुर क्षेत्र में दबिश

Fri, 30 Jan 2015 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बगवाड़ा भट्टा क्षेत्र में अवैध शराब की चेकिंग को जा रही आबकारी विभाग की टीम पर हमला करने के आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस ने बिलासपुर क्षेत्र में दबिश दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन

इधर एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आरोपियों के घरों की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। बीती सोमवार की दोपहर आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट और आबकारी निरीक्षक दीप्ती मिश्रा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चला रही टीम पर शराब माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया था।

 इस दौरान  आबकारी निरीक्षक दीप्ती मिश्रा, उप निरीक्षक पूरन चंद्र जोशी और हेड कांस्टेबल दीवान सिंह गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। जबकि आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल संजय और दीपक भी चोटिल हुए। इस मामले में पुलिस ने बगवाड़ा निवासी जोगेंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, हरवंश कौर, जसवतं सिंह सहित दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


इधर गुरुवार की देर रात पुलिस ने हमलावरों की धरपकड़ को कोतवाली क्षेत्र के संदिग्ध ठिकानों के साथ ही बिलासपुर क्षेत्र में भी दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा। एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि हमलावरों की धरपकड़ को टीम दबिश दे रही है। गिरफ्तारी न होने पर पुलिस 82 व 83 की कार्रवाई कर आरोपियों के घरों की कुर्की करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें