फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लिनिकों में मारा छापा, दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ जसपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 फर्जी चिकित्सा प्रमाण पत्रों के आधार पर प्रैक्टिस कर रहे दो झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ चिकित्सा अधीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज करायी है।
विज्ञापन


 चिकित्साधिकारियों और पुलिस की संयुक्त टीमों ने मंगलवार की देर रात तक छापामारी की। झोलाछाप डॉक्टरों में खलबली मच गई। वह अपने क्लीनिक बंद कर खिसक गए।

पुलिस ने नामजद झोलाछाप डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। डीएम के निर्देश पर सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कुमार और चिकित्सा कर्मियों ने पुलिस के साथ मंगलवार की देर रात तक शहर, ग्रामीण क्षेत्र के झोला छाप डॉक्टरों के क्लीनिकों पर छापे मारे।

इस दौरान मोहल्ला जटवारा निवासी नईम अंसारी, ग्राम निवारमंडी निवासी शफीक अहमद के क्लीनिकों पर छापा मारकर प्रमाण पत्र दिखाने को कहा। जांच में सभी प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लीनिकों पर एलोपैथिक दवाओं में टेबलेट, कैप्सूल, इंजेक्शनों का जखीरा था। पुलिस ने दोनों झोलाछाप डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया।

 छापामार कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। कुछ फर्जी डॉक्टर क्लीनिक बंद कर छिप गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि छापामार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें