फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक संरक्षण वाले पुलिस अफसर होंगे चिह्नित : डीजीपी

Sun, 22 Mar 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में राजनीति संरक्षण प्राप्त पुलिस अफसरों को चिह्नित किया जा रहा है। वे क्राइम कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। उनकी कार्यप्रणाली में सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात डीजीपी बीएस सिद्धू ने कही। वह शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा कि जिला ऊधमसिंह नगर राज्य में आपराधिक वारदातों के मामले में सबसे संवेदनशील है। राज्य के 48 फरार ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के आदेश पुलिस अधिकारियोें को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने अपने सर्किल में अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। अगली बार से वह सर्किल वार समीक्षा करेंगे। क्राइम कंट्रोल न कर पाने पर वे भी थानाध्यक्षों के बराबर ही जिम्मेदार होंगे। कहा कि कुमाऊं के सभी जिलों के पुलिस लाइन में स्थित आवासीय भवन, आर्म्स व पुलिस कर्मियों को दिए जाने वाली फायरिंग प्रशिक्षण की जांच को डीआईजी कुमाऊं निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह रिपोर्ट उन्हें सौंपेंगे। उन्होंने काशीपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ मामले में कहा कि संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं, कि जब तक फरार आरोपी गिरफ्तार न हो जाए वह अपनी आमद थाने में नहीं कराएंगे। लालपुर में हुई महिला की हत्या और खटीमा के शुभम हत्याकांड के मामले में डीजीपी बीएस सिद्धू ने कहा कि उन्होंने एसएसपी ऊधमसिंह नगर नीलेश आनंद भरणे को मामलों का जल्द खुलासा कर हर हफ्ते रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। अवैध खनन के मामले में उन्होंने स्पष्ट किया कि पोकलैंड मशीन स्वामियों को चिह्नित किया जाए। इससे पहले डीजीपी बीएस सिद्धू ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन गैस एजेंसी का लोकार्पण कर कांस्टेबल विमल, गणेश, नीलम व विजय को गैस सिलेंडर और चूल्हा देकर एजेंसी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एजेंसी का निरीक्षण का आवश्यक जानकारी भी ली। इस अवसर पर डीआईजी कुमाऊं पीएस सैलाल, एसएसपी नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी नैनीताल अबुदेई सैंथिल, सेनानायक 46वीं वाहिनी अनंत शंकर ताकवाले, एएसपी टीडी वैला, एएसपी काशीपुर कमलेश उपाध्याय, उप सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी डा. जगदीश चंद्रा, सीओ बाजपुर राजीव मोहन, सीओ सितारगंज जेआर जोशी, सीओ खटीमा उत्तम सिंह, सीओ हल्द्वानी राजेंद्र सिंह हंयाकी, सीएफओ एनएन कुंवर सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें