फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोग्राफर ने खुद बुना था लूट का तानाबाना

Fri, 03 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

दो फोटोग्राफरों की आंखों में मिर्च डालकर लाखों रुपयों के कैमरे की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। लूट की साजिश पीड़ित दो फोटोग्राफरों में से एक ने रची थी। पुलिस ने लूट की फर्जी घटना बनाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। लुटने वाले ने ही लूट की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए कैमरे बरामद कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। 
शुक्रवार को कोतवाल ओमप्रकाश ने बताया कि बीते दो फरवरी को प्रवीण सेठी निवासी सेठी स्टूडियो डाकखाने के पास ने कोतवाली में दो लाख 90 हजार रुपए के कैमरों की लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। कहा था कि उनके पास काम करने वाला दानिश अंसारी पुत्र मोहम्मद साबिर निवासी पंजाबी सराय और मेहराज अली पुत्र मुबारक निवासी मोहल्ला अल्ली खां के पास दो कैमरे थे। दोनों अनन्या होटल से दुकान वापस लौट रहे थे। रेलवे क्रासिंग के पास किसी ने दोनों की आंखों में मिर्च डालकर कैमरे लूट लिए थे। कोतवाल ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को दानिश पर शक हुआ था। मिर्च पाउडर उसकी आंखों में नहीं पड़ा था। संदेह के आधार पर उसे कड़ी पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी शहजाद पुत्र मोहम्मद अशरफ निवासी शमशान घाट के पास के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने दानिश और शहजाद की निशानदेही पर दोनों कैमरे बरामद किए। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने पुलिस टीम को इनाम दिया
काशीपुर। फोटोग्राफरों से हुई लूट की वारदात को सुलझाने के लिए अधिकारियों ने टीम को शाबाशी दी है। एसएसपी सेंथिल अबुदई ने टीम को ढाई हजार रुपए, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.जगदीश चंद्र ने 1500 रुपए, फोटो स्टूडियो मालिक प्रवीण सेठी ने 5100 रुपए, व्यापार मंडल ने  2100 रुपयों का इनाम देने की घोषणा की है। वहां कोतवाल ओमप्रकाश एसएसआई लाखन सिंह, एसआई धीरेंद्र कुमार, सिपाही, कुलदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह थे। ब्यूरो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें