फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

Sun, 21 Jan 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गदरपुर (ऊधमसिंहनगर)।
विज्ञापन
गदरपुर में रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

एनएच-74 चौड़ीकरण की जद में आ रहे आवास की रिपोर्ट बनाने की एवज में 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस की टीम ने शनिवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विजिलेंस टीम आरोपी को हल्द्वानी ले गई है। 

विज्ञापन


 ग्राम महतोष निवासी मुहम्मद आसिफ अंसारी पुत्र रियाजुद्दीन का महतोष मोड़ पर एनएच-74 के पास पुश्तैनी मकान है। हाइवे चौड़ीकरण की वजह से उसका मकान भी जद में आ रहा है। मुआवजे के लिए मुहम्मद आसिफ अंसारी को पटवारी की रिपोर्ट की जरूरत थी। उन्होंने हल्का पटवारी सुशील जुनेजा से मुआवजे की रिपोर्ट लगाने को कहा तो उसने इसके लिए 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

बाद में सौदा दस हजार में तय हो गया। आसिफ ने पटवारी से रिश्वत की रकम शनिवार को देने की बात कही और उधर, हल्द्वानी विजिलेंस विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी। शनिवार शाम को विजिलेंस इंस्पेक्टर प्रमोद शाह और राम सिंह मेहता टीम के साथ योजनाबद्ध तरीके से तहसील परिसर स्थित पटवारी के आवास पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जैसे ही मुहम्मद आसिफ ने पटवारी सुशील जुनेजा को विशेष पाउडर लगे दो-दो हजार के पांच नोट दिए, टीम ने पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने पटवारी की मेज की तलाशी ली तो वहां से भी 28 हजार दो सौ की नकदी और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। सूचना पर थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी भी मौके पर पहुंच गए। टीम जरूरी कार्यवाही के बाद आरोपी सुशील को अपने साथ हल्द्वानी ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें