पप्पू हत्याकांड काबुधवार को तीसरे दिन भी खुलासा नहीं हो सका। पुलिस दो-तीन युवकों से पूछताछ कर उन्हें छोड़ चुकी है। पुलिस को मृतक के ही एक मित्र पर हत्या करने का संदेह है।
वह युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में कई जगह छापा मार चुकी है। अज्ञात लोगों ने सोमवार की देर रात पाकीजा कालोनी निवासी पप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
वह अविवाहित था। रोज दोस्तों के साथ शराब पीता, जुआ खेलता था। देर रात तक घर पहुंचता था। सूत्रों ने बताया कि मृतक का घटना से तीन-चार दिन पहले ही अपने एक मित्र से झगड़ा हो गया था।
मृतक ने उसके हाथ में दांत काटा लिया था। तब साथियों ने बीचबचाव कर मामला शांत करवाया था। हत्या करने वाले ने तमंचा सटा कर गोली मारी थी।
इससे लगता है हत्यारा परिचित था और गुस्से में था। उसके नाम वाले कई युवकों को पकड़ कर पुलिस छोड़ चुकी है।
उधर एसओ आईटीआई हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस की जांच जारी है। दावा किया कि जल्दी ही पुलिस हत्यारे को दबोच लेगी।
एएसपी कमलेश उपाध्याय कहते हैं कि पप्पू हत्याकांड का शीघ्र खुलासा हो जाएगा। एक युवक पर संदेह है। वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अन्य लाइनों पर भी जांच की जा रही है।