फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में छात्र की मौत, दो घायल

Thu, 21 Sep 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  दिनेशपुर।
विज्ञापन
दिनेशपुर के मृतक छात्र हिमांशु का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में 12 वीं के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी के पीछे बैठी उसकी बहन और बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक सात भाई बहनों में सबसे छोटा था। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह वार्ड एक निवासी कालीपद गोल्दार का पुत्र हिमांशु गोल्दार (19) अपनी बहन सुष्मिता (21) को लेकर स्कूटी संख्या यूके 06एएम-7036 पर जाफरपुर मार्ग स्थित ग्राम दुर्गापुर में वैद्य के पास जा रहा था। सहकारी समिति के पास सामने से आ रही बाइक संख्या  यूके06 एके4185 से स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार वार्ड सात निवासी सुभाष और स्कूटी सवार दोनों भाई बहन छिटककर सड़क किनारे जा गिरे।

दोनों दोपहिया वाहन चालकों के सिर पर हेलमेट नहीं था। सिर के बल सड़क पर गिरने से हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी बहन सुष्मिता के सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे में  बाइक सवार सुभाष के सीने की हड्डी टूट गई। दोनों घायलों का इलाज रुद्रपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। हिमांशु सात भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। उससे बड़ा भाई मोहन दिव्योंग है। मृतक  चित्तरंजन राजकीय इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव का गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया गया।  
विज्ञापन

 
हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान 
दिनेशपुर। स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में मारे गये छात्र ने हेलमेट नहीं पहना था। जो उसकी मौत का कारण बना। हेलमेट को लेकर पुलिस प्रशासन के तमाम कोशिशों के बावजूद भी लोग गंभीर नहीं हुए हैं। जिसका परिणाम आये दिन दोपहिया वाहन चालकों की मौत के रूप में सामने आ रहा है। बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए दोनों दोपहिया वाहनों के चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें