अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
कुंडेश्वरी निवासी रामवीर (50) पुत्र मल्लीराम शनिवार की देर रात कुंडेश्वरी में दशहरा मेला खत्म होने के बाद झूले का सामान छोड़ने टेंपो से बाजपुर दोराहा निकट रम्पुरा गया हुआ था। सामान छोड़ने के बाद देर रात वह वापस लौट रहा था। ग्राम कनौरा के पास अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। ब्यूरो
हादसे में बाइक सवार गंभीर
सितारगंज। बाइक से बाजार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार देर शाम बाइपास कालोनी वार्ड संख्या 11 निवासी गुलफाज (19) पुत्र साबिर बाइक से बाजार आया था। बाजार से वह अमरिया चौराहे की ओर जा रहा था कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल गुलफाज को लोगों ने निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे पीलीभीत निजी अस्पताल ले गए हैं। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ब्यूरो