फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 09 Apr 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को 14 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रांगण में आयोजित पत्रकार वार्ता में कोतवाल नरेश चंद्र ने बताया कि वह और एसआई डीएस पांगती पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि महुआडाबरा निवासी एक युवक चरस लेकर ठाकुरद्वारा से आने वाला है। 
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कासमपुर की तरफ से आ रही एक बाइक को रोका, लेकिन युवक ने पुलिस को देखकर बाइक भगा दी। इस पर पुलिस ने पीछा कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अली गौहर पुत्र बुंदु हुसैन निवासी मोहल्ला हरीपुरा महुआडाबरा बताया। 

युवक के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसके बैग से 14 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत दो लाख के आसपास है।  कोतवाल नरेश चंद्र ने बताया कि युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें