फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या नहीं हादसे में गई युवक की जान

Mon, 27 Jul 2015 12:12 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल में सड़क किनारे मिली लाश मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हादसा निकला है। पुलिस के मुताबिक किसी नुकीले लोहे के सरिया के माथे में घुस जाने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन


जबकि परिजनों ने मौके पर बाइक न मिलने पर इसे लूट के मकसद से हत्या की आशंका जताई थी। इधर पुलिस ने घटनास्थल के पास से बाइक भी बरामद कर ली है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार, थाना बरजीनिया के ग्राम सोनाखान निवासी सोनू पुत्र गुड्डू पटेल की लाश शुक्रवार की देर रात सिडकुल में सड़क किनारे मिली।

उसके माथे से सिर के पिछले हिस्से तक के चोट को देखकर और मौके पर बाइक न मिलने पर परिजनों ने सोनू की गोली मारकर हत्या की आशंका जताई थी।

साथ ही आरोप लगाया था कि हत्यारोपी बाइक भी लूट ले गए हैं। हालांकि पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही थी। मौत के सही कारणों को जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन


इधर सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी नुकीले लोहे के सरिया के माथे में घुसकर आरपार निकल जाने से सोनू की मौत की पुष्टि हुई है।

बताया कि अंधेरे में बाइक चलाते समय संभवत: सोनू किसी लोहे के सरिया से लोडेड कैंटर या ट्रक से भिड़ गया होगा, जिससे हादसा हुआ और उसकी मौत हो गई। बताया कि बाइक भी पुलिस ने घटनास्थल के पास से ही सड़क किनारे उगी झाड़ियों से बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें