कालेज से लौट रहे छात्र को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को तमंचों सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि एक फ रार अभियुक्त के घर की शीघ्र कुर्की की जाएगी।
बीते शुक्रवार को दोराहा बाजपुर में स्थित जीईटी (गैट) पालीटेक्निक कालेज में अध्ययनरत ग्राम मझरा झुन्नी निवासी सुरेश कांबोज सीमावर्ती ग्राम अहमदनगर निवासी अपने साथी विजय के साथ बाइक से घर लौट रहा था। सरोवर नगर मार्ग पर स्थित ईंट भट्टे के निकट सुरेश को गोली मार दी गई। घायल सुरेश को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया था। सुरेश के पिता बलवंत चंद की तहरीर पर पुलिस ने थाना मिलखानम रामपुर के ग्राम बेवक्ता निवासी गुरविंदर सिंह, सीमावर्ती ग्राम मझरा मरदान निवासी विशाल ठाकुर नामजदों सहित दो अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 307 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया। एसओ प्रदीप राणा के मुताबिक गोली काण्ड के मामले में वांछित विशाल ठाकुर को परीक्षा देने के बाद सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज सकैनिया से हिरासत में ले लिया गया था। जबकि मंगलवार को शेरा उर्फ सुखविंदर, बलजीत सिंह को रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा ग्राम के निकट से गिरफ्तार कर लिया गया। चौथे फरार आरोपी ग्राम बेवक्ता मिलकखानम निवासी गुरविंदर सिंह के खिलाफ शीघ्र कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। टीम में एसओ राणा के अलावा एसआई दिनेश वल्लभ, एसआई डीएस पांगती, तारा दत्त पंत, बलवन्त सिंह, कुलदीप शाह, देवेन्द्र सिंह, महेंद्र सिंह आदि थे।