फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी प्रेमी युगल गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पृथ्वी सिंह हत्याकांड के फरार हत्यारोपी प्रेमी युगल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युगल ने पुलिस को सवा महीने से खूब छकाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने पृथ्वी सिंह हत्याकांड के दो आरोपी हरप्रीत सिंह और पृथ्वी की नाबालिग बेटी को अदालत में पेश किया। अदालत ने लड़की को नारी निकेतन और युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इससे पहले घटना का खुलासा करते हुए एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि 25 अप्रैल रात ग्राम विकास नगर फसिया पुरा थाना काशीपुर निवासी पृथ्वी सिंह की हत्या कर दी थी। घर में पृथ्वी सिंह, उसकी पत्नी रेनू देवी और नाबालिग पुत्री रहते थे। 

सूचना पर पहुंची पुलिस को घर में केवल पृथ्वी की पत्नी रेनू मिली। रेनू ने पुलिस को बताया कि कुछ लूटेरों ने पृथ्वी की हत्या कर दी और घर से लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए। उसने बताया कि लूटेरे उसकी पुत्री का अपहरण भी कर ले गए। सूचना पर मृतक का भाई संतराम निवासी हमीरपुर थाना टांडा (रामपुर) ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर कहा कि पृथ्वी का विकास नगर में एक मकान है। उसकी पुत्री का हरप्रीत नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया कि पृथ्वी ने 24 अप्रैल को 14 लाख 45 हजार रुपये में गांव की जमीन बेची थी। 
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में संतराम ने पृथ्वी की पत्नी रेनू, उसकी बेटी और हरप्रीत सिंह निवासी मानपुर काशीपुर पर हत्या का आरोप लगाया था। पूछताछ में रेनू ने हरप्रीत और बेटी संग मिलकर पृथ्वी की हत्या करने की बात कबूल ली। उसने बताया कि हत्या को लूट का रूप देकर उसने बेटी और उसके प्रेमी को भगा दिया। इस पर पुलिस ने रेनू को गिरफ्तार कर लिया और दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की। 
विज्ञापन


टीम ने प्रभारी कोतवाल रचिता जुयाल के निर्देशन में तलाश शुरू की। सीओ ने बताया कि प्रेमी युगल ने पुलिस को खूब छकाया। कभी बरेली तो कभी लखीमपुर तो कभी लखनऊ में छिपते रहे। पुलिस को छकाने के लिए वह जहां से आगे जाते वहां से घर फोन करते ताकि पुलिस खाली तलाश करती रहे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने प्रेमी युगल को काशीपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें